बी.एड. एवं एम.एड अभ्यार्थियों के लिए बड़ी खबर : अनंतिम चयन सूची जारी.. जाने, दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि

रायपुर 21 जुलाई 2022/ 

शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर की सत्र 2022-24 के लिए एम.एड. (सीधी भर्ती) एव बी.एड. (विभागीय) अभ्यार्थियों की अनंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। जिसे शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर के www.cteraipur.org  एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् शंकर नगर के वेबसाइट scert.cg.gov.in  में देखा जा सकता है। 

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अनंतिम चयन सूची पर 26 जुलाई तक अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित अवधि के पश्चात् दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने पर विचार नहीं किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं आवेदक की होगी। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थी शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर छ.ग. के कक्ष क्र. 07 में प्रभारी श्री आलोक शुक्ला से 20 जुलाई से 26 जुलाई तक कार्यालयीन समय में आवश्यक दस्तावेज के साथ अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते है।

Comments