1000 पदों पर भर्ती : 35000 तक मिलेगी सैलरी.. 10वीं, 12वीं पास अभ्यर्थी भी कर सकते हैं आवेदन.. जाने पूरा अपडेट..

छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर 

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार साथियों के लिए अच्छी खबर है। लाइवलीहुड कॉलेज जोरा में 26 जून को मेगा रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 19 कंपनियों में एक हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित युवाओं को हर महीने 8 हजार से 35000 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी। 


मिली जानकारी के अनुसार मेला सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसमें आठवीं, दसवीं, बारहवीं पास अभ्यर्थियों सहित आईटीआई, कंप्यूटर डिप्लोमा, मैकेनिकल डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते हैं। रोजगार अधिकारी एओ लॉरी ने बताया कि मेले में बिजनेस एग्जीक्यूटिव, सेल्स एंड मार्केटिंग, फीटर, टर्नर, सिक्यूरिटी गार्ड, सिक्यूरिटी सुपरवाइजर, कारपेंटर, रिलेशनशिप ऑफिसर, ड्राइवर, केयर टेकर, वेयर हाउस सुपरवाईजर, कटिंग मास्टर, टेलर, फील्ड ऑफिसर, लाईफ प्लानिंग ऑफिसर आदि पदों पर भर्ती की जाएगी।

Comments