छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर
करीब 15 दिनों के भीतर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ( माशिमं ) द्वारा संचालित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और नतीजे तैयार करने का कार्य तेजी से चल रहा है। दोनों बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे एक ही दिन जारी होंगे।
माशिमं नतीजे घोषित करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। 10वीं एवं 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा होने के बाद अब नतीजे तैयार किए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ 15 मई तक घोषित किए जाएंगे। हालांकि संभावित तिथि 10 अथवा 12 मई बताई जा रही है। नतीजों का कई बार परीक्षण किया जा रहा है। ताकि किसी प्रकार की त्रुटियां न रहे, और विद्यार्थियों को परेशान न होना पड़े। नकल प्रकरणों का भी परीक्षण किया जा रहा है। इसके नतीजे संभवतः बाद में घोषित होंगे। नकल प्रकरण माशिमं की कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। इस साल कक्षा 10वीं में 3 लाख 37 हजार 272 और 12वीं में 3 लाख 27 हजार 701 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ था।
10th-12th Result Update : 15 मई तक जारी होंगे 10वीं 12वीं के परीक्षा परिणाम.. उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा..

Comments