छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर
देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 25 वा पूर्ण राष्ट्रीय अधिवेशन रायपुर में आयोजित किया जाएगा। तय योजना के अनुसार यह अधिवेशन 24 फरवरी से 3 दिनों तक चलेगा। आयोजित उच्चस्तरीय अधिवेशन में संविधान के अनुसार पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) का गठन भी अधिवेशन में किया जाएगा।
कांग्रेस का यह अधिवेशन कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के बाद हो रहा है। इसमें सीडब्ल्यूसी का गठन किया जाएगा। फिलहाल संचालन समिति काम कर रही है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि आठ दिन के ब्रेक के बाद भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार सुबह 10 बजे कश्मीरी गेट के समीप जमुना बाजार स्थित मरघट हनुमान मंदिर से शुरू होगी। इससे पहले यूपी कांग्रेस ने यात्रा के लिए आइए प्रेम व प्रगति के लिए दो कदम साथ चलें, उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनें गीत को रिलीज किया। इधर छत्तीसगढ़ में नवा रायपुर स्थिति राज्योत्सव स्थल पर कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन होना प्रस्तावित है। अधिवेशन की तारीख तय होने के बाद मुख्यमंत्री बघेल चयनित स्थल जाकर निरीक्षण करेंगे।
कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन नवा रायपुर में : 24 से 26 फरवरी तक होगा आयोजित.. पार्टी के बड़े लीडर जुटेंगे..
You may also like

Comments