जारी आदेश के मुताबिक मनीषा पंडा को ऊर्जा विभाग, राशदा बानो जुनवानी को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, राजेश कुमार गुप्ता को सामान्य प्रशासन विभाग (लेखा शाखा), प्रतिभा पंचभावे को उच्च शिक्षा विभाग तथा जिया खान लोहानी को चिकित्सा शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार मोहम्मद शाहिर अंसारी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, कुंती रघुवंशी और रत्ना यादव को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, वीणा विजय चाटे को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सुबास प्रसाद गुप्ता को लोक निर्माण विभाग तथा त्रिभुवन निषाद को सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-3) में नई जिम्मेदारी दी गई है।
वरिष्ठ सचिवालय सहायकों में ललित कुमार देवांगन को वित्त विभाग, सोहन लाल साहू एवं आकाश खोब्रागढ़े को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा रजनीकांत सहारे को महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ किया गया है।
वहीं कनिष्ठ सचिवालय सहायकों में उमेश कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग (अधीक्षण), प्रमोद कुमार को लोक निर्माण विभाग, खूबलाल सिन्हा को नगरीय प्रशासन विभाग, छाया देवांगन को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, प्रतिक्षा खलखो को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, प्रियंका खैरवार को सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-8), प्रशांत खैरवार को सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-1), चंद्रकला अजगले को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा हरदेश जांगड़े को सामान्य प्रशासन विभाग (अभिलेखागार) में पदस्थ किया गया है।
शासन के इस आदेश को मंत्रालयीन कार्यों में बेहतर समन्वय और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Comments