आरोप है कि विधायक और उनके समर्थकों ने नायब तहसीलदार के साथ धक्का-मुक्की की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
वहीं दूसरी ओर विधायक पक्ष ने भी नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक की बहन ने तहसीलदार पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद नायब तहसीलदार तुषार मानिक के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है।
इस पूरे मामले में दोनों पक्ष आमने-सामने हैं और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने घटना को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि कानून सबके लिए बराबर है या नहीं।
वहीं विधायक रामकुमार टोप्पो ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बहन के साथ दुर्व्यवहार हुआ था, जिससे समर्थकों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है।

Comments