पिछले 24 घंटे में बिजली से 3 मौतें
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में बिजली गिरने की घटनाओं में 3 महिलाओं की मौत हो गई। दंतेवाड़ा जिले में 12 ग्रामीण इसकी चपेट में आए। बीजापुर और मनेंद्रगढ़ में भी महिलाएं काम के दौरान बिजली गिरने की चपेट में आईं। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम में खुले में न निकलने की अपील की है।
कहां कितनी बारिश हुई
उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं। पिछले 24 घंटों में दंतेवाड़ा के कुआकोंडा में सबसे अधिक 30 मिमी बारिश हुई। कोरबा और पेंड्रा रोड में 20-20 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा मुंगेली के पथरिया, सरगुजा के मैनपाट, जशपुर के कांसाबेल, कोरबा के कटघोरा और भैसमा, पेंड्रा और सूरजपुर में 10-10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
तापमान और सिस्टम
पिछले 24 घंटों में राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम का बदलाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तर तमिलनाडु तक बनी लंबी ट्रफ लाइन के कारण है, जो मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और रायलसीमा से होकर गुजर रही है।

Comments