जानकारी के अनुसार वायरल ऑडियो में एक महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारियों के नाम पर रुपये की मांग की जा रही थी। ऑडियो में पुरानी भिलाई थाना प्रभारी के नाम पर 20 हजार रुपये तथा साइबर थाने के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग किए जाने की बात कही गई है। महिला ने कुल 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।
मामले के सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ उप निरीक्षक तुलसीराम साहू और खुर्सीपार थाने में पदस्थ उप निरीक्षक देवलाल साहू को निलंबित कर दिया। दोनों अधिकारियों को रक्षित केंद्र दुर्ग अटैच किया गया है।
साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए नगर पुलिस अधीक्षक छावनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें तीन दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments