हितग्राहियों को सामग्री वितरण, जनता से करेंगे संवाद
मुख्यमंत्री शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री वितरित करेंगे तथा आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुनेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में सांसद, विधायक, मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं।
एजुकेशन हब और नालंदा परिसर का करेंगे निरीक्षण
सुशासन तिहार कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री निर्माणाधीन एजुकेशन हब और नालंदा परिसर का निरीक्षण करेंगे। मधुबन क्षेत्र में लगभग 13 एकड़ भूमि पर करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही एजुकेशन सिटी का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को आधुनिक और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक भी
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हैं, वहीं शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। भाजपा संगठन और प्रशासन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अंतिम तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Comments