तृषा शर्मा केस में बड़ा एक्शन: रिटायर्ड जज ससुर गिरफ्तार

भोपाल, 28 मई 2026। भोपाल की चर्चित अभिनेत्री तृषा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ा कदम उठाते हुए उनकी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को करीब 7 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद CBI टीम ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक, CBI अधिकारी सुबह करीब 10 बजे गिरिबाला सिंह के घर पहुंचे थे। पूछताछ और जांच प्रक्रिया के बाद शाम 5:10 बजे उन्हें हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच के लिए उन्हें जेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इससे पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने अपने 17 पन्नों के आदेश में कहा था कि मामले की गंभीरता, उपलब्ध सबूत और जांच की स्थिति को देखते हुए आरोपी पक्ष को राहत देना उचित नहीं है।
तृषा शर्मा मौत मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। CBI की इस कार्रवाई के बाद मामले में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Comments