ATM Fraud Safety Tips In Hindi: आज के समय में अगर हमें एक रुपये की चीज लेनी है या हजारों का सामान, तो लोग तुरंत यूपीआई से पेमेंट कर देते हैं। ये तरीका आसान है और इसमें कैश ले जाने की टेंशन नहीं होती।
हालांकि, फिर भी एक बड़ा तबका कैश पर ही निर्भर है। कई कामों के लिए लोगों को कैश की जरूरत होती है और इसके लिए लोग एटीएम जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर एटीएम पर कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो हमारे साथ फ्रॉड हो सकता है? शायद नहीं, चलिए जानते हैं एटीएम से पैसे निकालते समय क्या-क्या बातें ध्यान रखें...
एटीएम पर फ्रॉड से बचने के लिए किन 4 बातों का ध्यान रखें?
नंबर 1
जिस भी एटीएम पर जाएं उसके कार्ड रीडर स्लॉट को जरूर चेक करें
कार्ड रीडर स्लॉट को हिलाकर देख सकते हैं
अगर ये ढीला लगे, तो हो सकता है कि कार्ड का डाटा चुराने के लिए स्किमर डिवाइस लगी हो
लोगों को ठगने के लिए जालसाज ऐसा करते हैं
ऐसे एटीएम से पैसे निकालने से बचे और हो सके, तो बैंक को सूचित करें
नंबर 2
एटीएम मशीन पर अपने डेबिट कार्ड के पिन नंबर की सुरक्षा करना सबसे जरूरी है
जब भी आप एटीएम मशीन पर पिन नंबर डालें, तो दूसरे हाथ से कीपेड को जरूर छुपा लें
साथ ही ध्यान रहे कि किसी अनजान व्यक्ति को कभी अपने कार्ड का पिन नंबर न बताएं
नंबर 3
एटीएम पर अजनबियों की मदद लेने से बचें
कई लोगों को एटीएम से पैसे निकालने नहीं आते और वो कार्ड लेकर खुद एटीएम चले जाते हैं और फिर यहां पर अनजाने लोगों की मदद लेते हैं
ऐसा करना गलत है, क्योंकि कोई धोखेबाज आपके कार्ड से पैसे निकाल सकता है
इसलिए अपने किसी को साथ ले जाएं न कि किसी अजनबी की मदद लें
नंबर 4
अगर आप एटीएम से कैश निकाल रहे हैं, तो पूरा प्रोसेस फॉलो करें
कई लोग कैश निकालते हैं और कार्ड लेकर चले जाते हैं, जो कि गलत है
जब भी आपकी ट्रांजैक्शन पूरी हो जाए तो cancel या clear का बटन जरूर दबाएं
इसके बाद जब स्क्रीन पर होम पेज आ जाएं, तभी एटीएम से हटें

Comments