केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रविवार रात रायपुर पहुंच गए। सोमवार सुबह वे राजधानी रायपुर के माना स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTS) में डायल 112 सेवा के लिए शामिल की गई 400 नई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इसके बाद अमित शाह सीधे बस्तर संभाग के जगदलपुर रवाना होंगे। यहां पहुंचकर वे सबसे पहले अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे वीर शहीद गुंडाधुर के गांव नेतानार पहुंचेंगे, जहां जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ करेंगे।
दौरे के अंतिम चरण में केंद्रीय गृहमंत्री जगदलपुर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस अहम बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, क्षेत्रीय विकास, आधारभूत संरचना और जनकल्याण योजनाओं को लेकर चर्चा की जाएगी।
अमित शाह के इस दौरे को बस्तर में सुरक्षा और विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासतौर पर डायल 112 के लिए नई गाड़ियों की सौगात से प्रदेश की आपातकालीन पुलिस सेवा और अधिक मजबूत होगी।,
डायल 112 को मिली 400 नई गाड़ियां, अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

Comments