बिलासपुर, 14 मई 2026/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी में 20 मई 2026 को सवेरे 11 बजे से शाम 4 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में 7 निजी नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी, जिसमें बीमा सखी एलआईसी, लाइफ मित्र, फील्ड ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर (एचडीएफसी एवं एक्सिस बैंक), मशीन ऑपरेटर (प्लास्टिक प्रोसेसिंग, प्लास्टिक एक्सट्रशन), सेल्स ऑफिसर, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, सुपरवाईजर एवं लेबर सहित कुल 495 पद शामिल हैं।
रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड तथा शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अंकसूची एवं प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं छायाप्रति लानी होगी। मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को ई राजेगार पोर्टल (erojgar.cg.gov.in) अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से पंजीयन कर एवं रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी, बिलासपुर से प्राप्त की जा सकती है।
युवाओ के लिए सुनहरा अवसर: रोजगार मेला 20 मई को, 495 पदों पर होगी भर्ती

Comments