पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उसलापुर रेलवे स्टेशन स्थित लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र के पास दो महिलाएं और एक पुरुष आसमानी रंग का ट्रॉली बैग लेकर संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान ट्रॉली बैग से खाकी रंग के प्लास्टिक टेप में लिपटे 11 पैकेट गांजा बरामद हुए। जब्त मादक पदार्थ का कुल वजन 12.405 किलोग्राम पाया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश नायक उर्फ पप्पू (41) और नेहा सिंह (34) निवासी झारसुगुड़ा (ओडिशा) तथा अर्चना सिंह (27) निवासी जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, उनके साथ मिले 5 वर्षीय बच्चे को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

Comments