रायपुर, 13 मई 2026। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा Central Armed Police Forces (CAPFs), SSF एवं Assam Rifles में Rifleman GD पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित मोड में ली जाएगी।
जिले में परीक्षा का आयोजन प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, स्टेट हाईवे-7, विधानसभा रोड स्थित मुरा बंगोली परीक्षा केंद्र में किया जाएगा। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
परीक्षा संचालन और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अतिरिक्त तहसीलदार खरोरा सूर्यकांत कुम्भकार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और एडमिट कार्ड सहित सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने की अपील की है।
SSC की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी जानकारी केवल SSC की आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
“SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 31 मई 2026 को, CAPF, SSF, असम राइफल्स में भर्ती”

Comments