रायपुर | 14 मई 2026: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब भुगतान घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्लेसमेंट एजेंसी सीएमएसएल के वाइस प्रेसिडेंट एन. उदय राव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसियों के अनुसार पहले यह घोटाला करीब 115 करोड़ रुपए का माना जा रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर यह राशि बढ़कर लगभग 182 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।
ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया कि शराब दुकानों में ओवर टाइम, बोनस भुगतान, अतिरिक्त कार्य दिवस और सर्विस चार्ज के नाम पर करोड़ों रुपए का फर्जी भुगतान किया गया। रिकॉर्ड में ए-टू-जेड इंफ्रासर्विसेस लिमिटेड के नाम से भुगतान दर्शाया गया, जबकि वास्तविक संचालन और भुगतान समन्वय अन्य लोगों द्वारा किया जा रहा था।
जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपियों ने फर्जी बिलिंग और दस्तावेजों के जरिए सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया। वहीं, मामले में पांच आरोपियों ने विशेष न्यायालय में जमानत आवेदन भी लगाया है।
ईओडब्ल्यू ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस घोटाले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं तथा कई अन्य लोगों पर भी कार्रवाई संभव है।
182 करोड़ का शराब भुगतान घोटाला: बोनस, ओवर टाइम और सर्विस चार्ज में खेल
You may also like

Comments