तूफान बना काल: UP में 100 मौतें, जनजीव अस्त्र-व्यस्त

भोपाल/लखनऊ, 14 मई 2026: उत्तर भारत में मौसम ने विकराल रूप ले लिया है। उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। अलग-अलग जिलों में हादसों के चलते करीब 100 लोगों की मौत हो गई। कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के दौरान एक युवक हवा में उछलता दिखाई दिया, जिसने लोगों को दहशत में डाल दिया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।
वहीं राजस्थान में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट घोषित किया गया है। कई शहरों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मध्यप्रदेश भी हीटवेव की चपेट में है, जहां लोगों को दोपहर में घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और गर्म हवाओं के टकराव के कारण उत्तर भारत में यह खतरनाक मौसम बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

Comments