बिलासपुर, 14 मई 2026: बिलासपुर शहर और आउटर इलाके में पेट्रोल-डीजल का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के करीब 13 पेट्रोल पंप पूरी तरह ड्राई हो चुके हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा असर एचपीसीएल के पंपों पर देखा जा रहा है, जबकि बीपीसीएल के कई पंपों में भी पेट्रोल और डीजल की कमी बनी हुई है।
आईओसीएल के कुछ पंपों पर भी स्टॉक खत्म होने की स्थिति बनी, हालांकि वहां अपेक्षाकृत जल्दी सप्लाई पहुंचाई जा रही है। बिलासपुर-कोरबा रूट की स्थिति सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है। उसलापुर, कोनी, सेंदरी, सकरी और घुटकू क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों से वाहन चालक बिना ईंधन लिए वापस लौट रहे हैं।
शहर के कई प्रमुख पेट्रोल पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड लगा दिए गए हैं। पेट्रोल और डीजल की किल्लत के कारण लोगों को एक पंप से दूसरे पंप तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बुधवार को टैंकर नहीं पहुंचने की वजह से अधिकांश सर्विस स्टेशनों में यही हालात बने रहे।
पंप संचालकों के अनुसार तेल कंपनियों को भुगतान कर दिया गया है और डिपो से टैंकर रवाना भी किए जा चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सप्लाई सामान्य होने के बाद लोगों को राहत मिलेगी।
बिलासपुर में पेट्रोल संकट गहराया: कई पंप ड्राई, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी
You may also like

Comments