छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर
छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। इसके पीछे कारण पश्चिमी द्रोणिका का प्रभाव माना जा रहा है मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पश्चिम द्रोणिका का यह प्रभाव 20 मार्च तक रहने की संभावना है। हल्के बादल हैं, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। एक -दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश - की संभावना है।
मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में दक्षिण - पूर्व से नमीयुक्त हवा आ रही है। मध्य स्तर पर पश्चिमी द्रोणिका का प्रभाव 20 मार्च तक रहने की संभावना है। 16 मार्च को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वज्रपात, अंधड़ और ओलावृष्टि भी संभव है ।
मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान रायपुर में 37, माना में 35.6, बिलासपुर में 36.8, पेण्ड्रारोड में 34.2, अंबिकापुर में 33, जगदलपुर में 34.2, दुर्ग में 35.6 और राजनांदगांव में 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। पिछली रात रायपुर का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
CG में और गिरेगा तापमान : 4 दिन और रहेगा द्रोणिका का प्रभाव.. हो सकती है बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि..

Comments