रायपुर, 13 मई 2026। राजधानी रायपुर में आज IPL का बड़ा मुकाबला खेला जाएगा, जहां Royal Challengers Bengaluru (RCB) और Kolkata Knight Riders (KKR) आमने-सामने होंगी। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं प्रशासन और पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रूट चार्ट और पार्किंग प्लान जारी कर दिया है।
स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों को तय पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े करने की अनुमति होगी। मैच के दौरान कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा ताकि जाम की स्थिति न बने। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे समय से पहले घर से निकलें और निर्धारित रूट का ही उपयोग करें।
पिछले मुकाबले के दौरान खाने-पीने की कीमतें भी चर्चा में रही थीं। स्टेडियम में पिज्जा करीब 300 रुपए और पानी की बोतल 150 रुपए में बिकने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने नाराजगी जताई थी। इस बार भी दर्शकों की नजर खाने-पीने की कीमतों पर रहेगी।
मैच को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा और स्टेडियम में प्रवेश के दौरान सघन जांच की जाएगी।
क्रिकेट फैंस के लिए जरूरी खबर: RCB-KKR मुकाबले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी
You may also like

Comments