बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में बिलासपुर और दुर्ग में एक साथ बड़ी छापेमारी की गई, जिससे कारोबारी और राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।
बिलासपुर में सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर ED की टीम ने करीब 22 घंटे तक जांच की। इस दौरान दस्तावेज, लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की गहन पड़ताल की गई। सूत्रों के मुताबिक, टीम को कई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है और वित्तीय अनियमितताओं के एंगल से जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कथित शराब घोटाले और उससे जुड़े नेटवर्क की जांच से जुड़ी हो सकती है। विवेक अग्रवाल के परिवार के तार पहले से इस मामले में सामने आ चुके हैं, जिसके चलते एजेंसी उनकी संपत्तियों और कारोबारी गतिविधियों की जांच कर रही है।
वहीं, दुर्ग में भी ED ने एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी। यहां कारोबारी चतुर्भुज राठी और गोविंद मंडल से जुड़े परिसरों पर जांच की गई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना और जमीन से जुड़े मामलों के संदिग्ध लेन-देन की जांच के तहत की जा रही है।
बिलासपुर में ED की बड़ी कार्रवाई: कारोबारी विवेक अग्रवाल के यहां 22 घंटे जांच, 17 किलो सोना-हीरों का हार जब्त

Comments