रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस, हार्दिक-रोहित की झलक देखने उमड़े फैंस

रायपुर | 07 मई 2026: आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की टीम रायपुर पहुंच गई है। 10 मई को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। टीम के रायपुर पहुंचते ही क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, दीपक चाहर और राहुल चाहर जैसे खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट और होटल के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। टीम 7 और 8 मई को प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेगी।

Comments