आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदेश के सभी जिलों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता से योग कार्यक्रम आयोजित होंगे। योग दिवस को लेकर पूरे प्रदेश में विशेष तैयारियां की गई हैं।
छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह अंबिकापुर में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस कार्यक्रम में शामिल होकर सामूहिक योगाभ्यास करेंगे तथा प्रदेशवासियों को योग के प्रति जागरूकता और नियमित अभ्यास का संदेश देंगे।
सरकार का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ बनाना है। प्रदेशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता की उम्मीद है।

Comments