व्यापार विहार में छापा: फर्जी मसाला फैक्ट्री पकड़ी, बाजार में सप्लाई से पहले कार्रवाई

बिलासपुर | 5 मई 2026 बिलासपुर में नकली मसालों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग की टीम ने लाखों रुपये मूल्य का संदिग्ध ‘एवरेस्ट’ ब्रांड मसाला जब्त किया है। यह कार्रवाई व्यापार विहार स्थित बालाजी मूवर्स एंड पैकर्स नामक प्रतिष्ठान पर की गई, जहां से भारी मात्रा में फर्जी मसाला बरामद हुआ।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नकली मसाला शहर की विभिन्न दुकानों में खपाने की तैयारी थी। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी और पूरे नेटवर्क को पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही, जिसने जब्त मसालों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments