रायपुर। सोलर स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट के नाम पर 53.60 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने फर्जी जैंको कंपनी के कथित संचालक, उसकी पत्नी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है, जहां एक कारोबारी को सरकारी टेंडर और भारी मुनाफे का झांसा देकर ठगी की गई। आरोपियों ने दावा किया कि वे गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का बड़ा प्रोजेक्ट दिला सकते हैं, जिससे मोटा मुनाफा होगा।
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने अलग-अलग किश्तों में कुल 53.60 लाख रुपए ले लिए। शुरुआत में भरोसा दिलाने के लिए नकद और बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए रकम ली गई। बाद में काम शुरू करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन न तो कोई प्रोजेक्ट शुरू हुआ और न ही रकम वापस की गई।
जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे, तो उसे धमकियां दी गईं। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज और प्रस्ताव दिखाकर पीड़ित को जाल में फंसाया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है।
सोलर प्रोजेक्ट के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, कारोबारी को बनाया शिकार

Comments