कांग्रेस द्वारा आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने और पार्टी की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। शिविर में जिला अध्यक्षों को पार्टी संविधान, संगठन संचालन और जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पवन खेड़ा और महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा के भी शिविर में शामिल होने की संभावना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिदिन योग और प्रार्थना से होगी, जिसके बाद विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे।
राहुल गांधी के दौरे को कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी चुनावी चुनौतियों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की रणनीति पर काम कर रहा है।

Comments