रायपुर, 1 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने विधायकों के साथ मैराथन वन-टू-वन बैठक का दौर शुरू किया है। इस दौरान वे हर विधायक से करीब 15 मिनट तक अलग-अलग चर्चा कर संगठन की स्थिति और विधानसभा क्षेत्र की ग्राउंड रिपोर्ट ले रहे हैं।
बैठक में कौन-कौन: रायपुर में चल रही इस मैराथन बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रभारी पायलट विधायकों से उनके क्षेत्र में सक्रियता, जनता से कनेक्ट, सरकार के खिलाफ मुद्दों और बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती पर फीडबैक ले रहे हैं।
ढाई साल पहले रिपोर्ट कार्ड: चुनाव में अभी करीब ढाई साल का वक्त बचा है, लेकिन कांग्रेस ने अभी से विधायकों का परफॉर्मेंस ऑडिट शुरू कर दिया है। पार्टी का मानना है कि जमीनी फीडबैक से समय रहते कमजोर कड़ियों को सुधारा जा सकता है। 2023 में हार के *बाद पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती*।
आगे का प्लान: विधायकों से चर्चा पूरी होने के बाद प्रभारी सचिन पायलट नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों से भी बैठक करेंगे*। *इसका मकसद संगठन की जमीनी स्थिति का व्यापक आंकलन करना है। जिला और ब्लॉक स्तर के नेताओं से सीधा संवाद कर विधायकों के फीडबैक को क्रॉस-चेक किया *जाएगा*।
पायलट की रणनीति: सचिन पायलट लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। उनका फोकस 2028 से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर है*। *वन-टू-वन बैठक से विधायकों की जवाबदेही तय की जा रही है।

Comments