रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 की तारीखों में बदलाव कर दिया है। पहले यह परीक्षा 16 से 19 मई 2026 के बीच आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर 6 से 9 जून 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा।
आयोग के इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। इससे पहले प्रारंभिक परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित की गई थी, जिसमें सफल उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा के लिए चुना गया है।
क्या है खास
पहले: 16–19 मई 2026
अब: 6–9 जून 2026
अभ्यर्थियों को मिला अतिरिक्त समय
परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी
CGPSC परीक्षा तीन चरणों—प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू—में होती है, जिसमें मेंस सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है।
“CGPSC मेंस एग्जाम क्यों टला? 16 मई से नहीं, अब इस दिन से होगा पेपर, bजानिए नई डेट और वजह”

Comments