भिलाई. भिलाई में आत्महत्या के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरुवार रात एक DSP के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि पिता विधानसभा ड्यूटी पर थे, जबकि मां और बहन जबलपुर में एक शादी समारोह में गए हुए थे। युवक बीए फर्स्ट ईयर का छात्र था। यह मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।
वहीं, एक अन्य घटना भिलाई-3 थाना क्षेत्र में सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: भिलाई में DSP के बेटे ने लगाई फाँसी

Comments