ट्रम्प ने कहा कि समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही सामान्य होगी और वैश्विक तेल आपूर्ति फिर से सुचारु रूप से शुरू हो सकेगी। उन्होंने संदेश देते हुए कहा, “इंजन चालू करो और तेल को बहने दो।
रिपोर्टों के मुताबिक, समझौते में युद्धविराम को आगे बढ़ाने, होर्मुज मार्ग खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर आगे की वार्ता शुरू करने जैसे प्रावधान शामिल हैं। पाकिस्तान, कतर और अन्य देशों की मध्यस्थता से यह समझौता संभव हो पाया है। इस घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में सकारात्मक असर देखने को मिला है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। निवेशकों को उम्मीद है कि क्षेत्र में स्थिरता लौटने से ऊर्जा आपूर्ति पर बना दबाव कम होगा।
हालांकि समझौते के कई बिंदुओं और इसके क्रियान्वयन को लेकर अभी भी कुछ सवाल बने हुए हैं, लेकिन इसे मध्य-पूर्व में शांति की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Comments