अवैध खनन व परिवहन पर कार्रवाई का असर : महंगी हुई रेत.. निर्माण कार्य ठप ..

रायपुर.

प्रदेशभर में रेत व अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण के खिलाफ शासन-प्रशासन द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद रेत की कीमत बढ़ने और पर्याप्त आपूर्तिन होने के कारण सड़क, पुल-पुलिये व भवन निर्माण के कार्य ठप हो गए हैं. शासकीय निर्माण कार्यों के साथ ही आम लोगों को भी मकान निर्माण के लिए रेत नहीं मिल पा रही है. अगर रेत मिल भी रही है, तो उसकी कीमत बहुत ज्यादा है. प्रति हाईवा रेत की कीमत करीब 16-17 हजार रुपए तक पहुंच गई है. पहले राजधानी रायपुर में रेत प्रतिहाईवा लगभग 9-10 हजार रुपए की दर पर मिल रही थी.

लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेशभर में सड़क, पुल-पुलिये व भवनों का निर्माण किया जा रहा है. नवा रायपुर में भी कई बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं. इनमें सीएम हाउस, मंत्रियों-अफसरों के बंगले व अन्य भवनों के निर्माण कार्य शामिल हैं. बताया गया है कि रेत की कीमत में बेतहाशा वृद्धि व आपूर्ति में आ रही दिक्कतों के चलते ठेकेदारों ने विभिन्न शासकीय व निजी निर्माण कार्य बंद कर दिया है।

Comments