इस पहल को स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के मार्गदर्शन में, अधिष्ठाता डॉ. विनीत जैन और अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम. के. मिंज के निर्देशन में क्रियान्वित किया गया है।
डिजिटल पंजीयन होगा सरल और तेज
फ्री वाई-फाई सुविधा का मुख्य उद्देश्य ओपीडी में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को डिजिटल पंजीयन में मदद करना है। अब मरीज आभा एप के माध्यम से अपने मोबाइल फोन पर पंजीयन टोकन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे पर्ची कटवाने की प्रक्रिया पहले से अधिक सरल, तेज और पारदर्शी हो गई है। यह सुविधा एम.आर.डी. विभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में उपलब्ध कराई गई है।
यह अभिनव पहल राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Comments