रायपुर/-
छत्तीसगढ़ की तर्ज पर झारखंड में बड़े पैमाने पर शराब घोटाला होने का आरोप है। झारखंड के अफसरों की शिकायत पर ईओडब्लू ने पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा, एपी त्रिपाठी, अरविंद सिंह, झारखंड को दो अफसर सहित सात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। जांच एजेंसी ने यह अपराध एक सप्ताह पूर्व दर्ज किया है।
ईओडब्लू में झारखंड शराब घोटाले को लेकर जो अपराध दर्ज है, उसके मुताबिक दिसंबर 2022 में झारखंड की शराब नीति टेंडर में बदलाव किया गया है। नीति में बदलाव करने अनवर ढेबर के घर में बैठक करने का आरोप है। बैठक में पूर्व आईएएस टूटेजा, अरविंद सिंह तथा एपी त्रिपाठी तथा झारखंड के आबकारी अधिकारियों के शामिल होने की बात सामने आई है। नीति में बदलाव करने का उद्देश्य सुमित कंपनी को फायदा दिलाना बताया जा रहा है। शराब नीति में बदलाव करने से झारखंड सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है।
शराब घोटाला : पूर्व आईएएस सहित सात के खिलाफ अपराध दर्ज..
You may also like

Comments