छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर/अंबिकापुर
छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत व उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की जांच जारी है। अब तक जांच में आयकर टीम को सभी लोगों के ठिकानों से 2.50 करोड़ रुपए कैश और जेवरात मिले हैं। इनके अलावा 12 बैंक लॉकरों का भी पता चला है।
उनके करीबी लकड़ी कारोबारी राजीव अग्रवाल के अंबिकापुर स्थित निवास, अटल यादव के मैनपाट स्थित में भी टीम जांच पड़ताल कर रही है। वही मंत्री के करीबी जमीन कारोबार से जुड़े दिलीप धर के निवास में भी दबिश दी गई है। अभी तक आयकर विभाग की टीम पूर्व मंत्री के निवास, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, परिचितों के आवास सहित 14 स्थलों में अभी तक जांच कर चुकी है।
बताया जा रहा है कि मैनपाट में पूर्व मंत्री के करीबी अटल यादव के निवास में शनिवार को दूसरे दिन जांच पड़ताल के दौरान आईटी की टीम के द्वारा स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बुलाकर भी पूछताछ की गई। अभी तक पूर्व मंत्री के सीतापुर, पार्वतीपुर स्थित आवास, गडाघाट, लुण्ड्रा स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठान में जांच हो चुकी है।
CG में IT छापा : 2.50 करोड़ रुपए सीज.. पूर्व मंत्री व करीबियों के ठिकानों पर चल रही कार्रवाई.. 12 बैंक लॉकरों की जांच जारी..
साभार : सोशल मीडिया

Comments