छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर
छत्तीसगढ़ की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस जल्द ही प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी करने वाली है। सूची में साथ उम्मीदवारों की घोषणा होनी है। चर्चा है कि इस अंतिम सूची में 7 में से 6 विधायकों की टिकट कट सकती है। वही विधायकों की टिकट कटने के पीछे संगठन द्वारा करवाए गए सर्वे को बताया जा रहा है।
कांग्रेस अब तक 83 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है, वहीं शेष 7 सीटों के लिए प्रत्याशियों की अधिकृत सूची आनी अभी शेष है। इन सीटों में रायपुर उत्तर, कसडोल, बैकुंठपुर, सरायपाली, धमतरी, सिहावा व महासमुंद शामिल है। यहां धमतरी को छोड़कर बाकी सभी 6 सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं।
किनकी कर सकती है टिकट
कसडोल विधायक शकुंतला साहू, रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा, बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव, सरायपाली विधायक किस्मत लालनंद, महासमुंद विधायक विनोद सेवकलाल चंद्राकार, सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव का नाम कट सकता है। इन सभी विधानसभाओं में नए चेहरे प्रत्याशियों के रूप में शामिल हो सकते हैं ।
कांग्रेस की तीसरी सूची : इन छह विधायकों की कट सकती है.. नए चेहरे पर पार्टी लगाएगी दांव.. जाने क्या है कारण..

Comments