पुलिस जांच में सामने आया है कि परिवार के सदस्यों के बीच लंबे समय से विवाद और मनमुटाव चल रहा था। 6 जून को एक बार फिर कहासुनी बढ़ी, जिसके बाद तीन आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद शवों को छिपाने के लिए श्मशान घाट में दफना दिया गया।
घटना का खुलासा तब हुआ जब गांव के कुछ लोग श्मशान घाट में एक अन्य अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे। वहां संदिग्ध तरीके से खुदी मिट्टी देखकर उन्हें शक हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। खुदाई के दौरान दोनों शव बरामद किए गए।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की गहन जांच की। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Comments