छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम | डेस्क
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बुधवार देर रात उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद आज देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच अहम बैठक हुई। दोनों राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
मिली जानकारी के अनुसार एकनाथ शिंदे शाम 7:30 बजे शपथ लेंगे. वही बीजेपी बाहर से समर्थन करेगी. देवेंद्र फडणवीस सरकार में शामिल नहीं होंगे, बीजेपी के बाक़ी विधायक सरकार का हिस्सा बनेंगे.
शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे द्वारा किए गए विद्रोह के बाद आखिरकार महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को बाधित कर दिया, उनके नए मंत्रिमंडल के मंत्री भी आज शपथ लेंगे, लेकिन अभी तक मंत्रियों के नाम और विभागों का खुलासा नहीं किया गया है.
बिग ब्रेकिंग : देवेंद्र फडणवीस नहीं बल्कि एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री... शपथ ग्रहण समेत जाने पूरा अपडेट..
फाइल फोटो

Comments