पुलिस के अनुसार घटना के दौरान पति-पत्नी के बीच इलाज के खर्च को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर महिला ने कथित तौर पर अपने पति की पीठ पर डंडे से वार कर दिया। इससे नाराज पति ने गुस्से में आकर हथौड़ी से पत्नी के सिर पर कई वार कर दिए।
गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथौड़ी को बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Comments