आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
परीक्षा कार्यक्रम
6 जून: भाषा एवं निबंध
7 जून: जनरल स्टडीज-1 एवं जनरल स्टडीज-2
8 जून: जनरल स्टडीज-3 एवं जनरल स्टडीज-4
9 जून: जनरल स्टडीज-5
CGPSC के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजे गए हैं। सभी उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

Comments