जानकारी के अनुसार, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के रायपुर स्थित निवास पर जांच टीम पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू की। वहीं, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जेके ध्रुव के भिलाई स्थित आवास पर भी सुबह से कार्रवाई जारी रही।
जांच एजेंसियां CGPSC भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, चयन प्रक्रिया और संपत्ति संबंधी दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि जेल में बंद आरोपी जेके ध्रुव से जुड़े कुछ पहलुओं और अन्य मामलों के संभावित कनेक्शन को भी खंगाला जा रहा है। हालांकि अधिकारियों की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की गई है।
इसके अलावा राज्यपाल के पूर्व सचिव अमृत खलखो के भिलाई स्थित निवास पर भी जांच की कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक, उनके परिवार के सदस्यों के चयन, संपत्ति और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। EOW की टीमों द्वारा जुटाए जा रहे साक्ष्यों के आधार पर आने वाले दिनों में जांच और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
CGPSC भर्ती घोटाला पहले से ही प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में ताजा छापेमारी को जांच की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Comments