कवर्धा| 4 मई 2026. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से लगभग 30 फीट नीचे नदी में जा गिरी। यह हादसा पांडातराई थाना क्षेत्र में हुआ।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सभी युवक बिरगांव (रायपुर) से पंडरिया में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पांडातराई के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकालकर मदद की। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों को उजागर कर दिया है।
रफ्तार का कहर: देर रात हादसे में 4 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Comments