छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव 2026: ब्लॉक से प्रदेश तक पदों के लिए नामांकन शुरू, 29 मई से 13 जून अंतिम तिथि, 4 जून को राजीव भवन में महासचिव दावेदारों का साक्षात्कार

रायपुर, 31 मई 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया 29 मई से शुरू हो गई है। ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र भरे जा रहे हैं। चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही पूरे प्रदेश में युवा नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है और विभिन्न पदों के लिए दावेदारी तेज हो गई है।

​​​​​13 जून तक भरे जाएंगे नामांकन 
 
घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार ब्लॉक कमेटियों, जिला कमेटियों तथा विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र 13 जून तक जमा किए जा सकेंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के पदों के लिए नामांकन 11 जून से 13 जून के बीच दाखिल किए जाएंगे।
 
15 से 18 जून तक होगी जांच
 
चुनाव प्रक्रिया के तहत प्राप्त नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 15 जून से 18 जून तक की जाएगी। इसके अलावा प्रदेश महासचिव पद के लिए चुनाव लड़ने वाले दावेदारों का साक्षात्कार 4 जून को रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित किया जाएगा।
 
नई टीम के गठन की तैयारी तेज
 
नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही प्रदेशभर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच उत्साह का माहौल है। संगठन की नई टीम के गठन को लेकर ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव के माध्यम से संगठन को नया नेतृत्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Comments