CUET UG 2026: स्थगित हुई सीयूईटी यूजी परीक्षा अब इस दिन होगी, NTA ने जारी किए नए प्रवेश पत्र, करें डाउनलोड

CUET UG 2026: एनटीए ने सीयूईटी यूजी की स्थगित परीक्षा के लिए नए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 28 मई की परीक्षा अब 31 मई तथा 6-7 जून 2026 को आयोजित होगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से संशोधित हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET UG 2026: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अहम अपडेट जारी किया है। एजेंसी ने उन छात्रों के संशोधित एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिनकी परीक्षा तिथि हाल ही में बदली गई थी। प्रभावित उम्मीदवार अब सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना नया हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने पहले 24 मई 2026 को नोटिस जारी कर 28 मई 2026 को दोनों शिफ्टों में होने वाली परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की थी। एजेंसी ने बताया था कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) की तारीख में बदलाव के कारण परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन करना पड़ा।
नोट करें परीक्षा की नई तिथियां
अब संशोधित कार्यक्रम के तहत यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण 31 मई 2026 को होगा, जिसके लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। वहीं दूसरे चरण की परीक्षा 6 जून और 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। एनटीए ने कहा है कि इन तिथियों के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।
 
देशभर और विदेशों में हो रही परीक्षा
सीयूईटी यूजी 2026 की परीक्षा 11 मई 2026 से शुरू हुई थी और जून के पहले सप्ताह तक जारी रहेगी। परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न शहरों के साथ-साथ कुछ विदेशी परीक्षा केंद्रों पर भी किया जा रहा है।
इस वर्ष परीक्षा के लिए करीब 15.68 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। उम्मीदवारों को अधिकतम पांच विषय चुनने की अनुमति दी गई थी। इसी वजह से करीब 12,906 अलग-अलग विषय संयोजनों के लिए लगभग 67.5 लाख टेस्ट सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
ऐसे डाउनलोड करें नया एडमिट कार्ड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर “CUET UG 2026 Rescheduled Exam Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
अब एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
लॉगिन करने के बाद नया एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Comments