मृतक जवान जम्मू-कश्मीर में पदस्थ था और इन दिनों छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, करीब छह माह पहले भी जवान ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया था। उस दौरान उसने एक वीडियो जारी कर अपनी पीड़ा सार्वजनिक की थी।
वीडियो में जवान ने आरोप लगाया था कि उस पर लगातार पैसों की मांग को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। उसने कहा था कि उसे परिवार से दूर रहने और अपने घरवालों से संबंध तोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। वीडियो में उसने यह भी दावा किया था कि शिकायत करने पर उसे धमकियां दी जा रही हैं।
जवान ने अपने बयान में पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना, आर्थिक दबाव और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
फिलहाल राजपुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों और वीडियो में लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल कर रही है।

Comments