“कवर्धा में खौफनाक वारदात: ननद ने कुल्हाड़ी से भाभी को काटा
मामला लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगारपुर का है। दरअसल, घर के कामकाज और बंटवारे की बात को लेकर ननद-भाभी के बीच तानेबाजी और झगड़ा होता था। दोनों के बीच पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी थी। जिसके बाद ननद ने प्लानिंग कर भाभी का मर्डर किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खेत में काम कर रही थी, पीछे से किया हमला
3 मई को बेलसिया छेदैया (32) खेत में काम करने गई थी। तभी प्लानिंग के तहत ननद ने बेलसिया पर पीछे से हमला कर दिया। उसने कुल्हाड़ी से सिर पर लगातार कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चाहती थी कि मामला दुष्कर्म या सामूहिक अपराध जैसा लगे, इसलिए उसने शव को निर्वस्त्र किया।
शादी के बाद मायके में रहती थी ननद
पुलिस जांच में पता चला कि, आरोपी मालती मरकाम (33) का पति नरेन्द्र मरकाम शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। इस वजह से वह लगभग 5 साल पहले अपने ससुराल को छोड़कर मायके ग्राम सिंगारपुर चली आई और तब से यहीं रह रही थी।
भाभी के ताने से परेशान थी ननद
घर के कामकाज और बंटवारे की बात को लेकर दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। इससे पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी थी। भाभी के ताने से ननद परेशान थी। जिसके बाद उसने सोशल मीडिया में देखकर भाभी को मारने की प्लानिंग की।
करीब 6 महीने पहले भी आरोपी महिला ने भाभी का गला दबाकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था।

Comments