इटानगर, 8 मई 2026। अरुणाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले के बाद DA-DR की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गई है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।
मुख्यमंत्री Pema Khandu ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों के लिए लगातार काम कर रही है। इस फैसले से करीब 69 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और 40 हजार से अधिक पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा।
सरकार के अनुसार जनवरी से अप्रैल 2026 तक का एरियर नकद भुगतान के रूप में दिया जाएगा। इस फैसले से राज्य सरकार पर लगभग 117 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।
राज्य सरकार ने कहा कि यह फैसला बढ़ती महंगाई को देखते हुए कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने भी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की थी।
सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA-DR अब 60%

Comments