कोलकाता, 6 मई 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी कोलकाता के मध्यग्राम इलाके में बुधवार रात भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने करीब 4 राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
इस घटना का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि 4 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद से राज्य में हिंसा का दौर शुरू हो गया है। पिछले दो दिनों में 5 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ता शामिल हैं।
वहीं, कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में मंगलवार रात भीड़ ने टीएमसी के पार्टी कार्यालय को बुलडोजर से गिरा दिया। उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया।
इसके अलावा नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली क्षेत्र में भी हालात तनावपूर्ण हैं, जहां गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमले की खबर सामने आई है। पूरे इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
बंगाल में चुनावी हिंसा भड़की: 2 दिन में 5 मौतें, TMC-BJP आमने-सामने

Comments