छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर
मार्च महीने के शुरुआती दिनों में तापमान पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा तेजी से बढ़ा है। हालांकि प्रदेश में नमीयुक्त हवा के कारण कुछ स्थानों पर हल्के बादल रह सकते हैं। तापमान में फिलहाल विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश के उत्तरी भाग में उत्तर पूर्व और दक्षिणी भाग में - दक्षिण - पूर्व से नमीयुक्त हवा लगातार आ रही है। निम्न स्तर पर नमीयुक्त हवा के आगमन के कारण फिलहाल तापमान में विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं। एक-दो दिनों में प्रदेश के कुछ जिलों में हल्के - बादल हो सकते हैं।
अधिकतम तापमान माना में 34.4, बिलासपुर में 35.5, पेण्ड्रारोड में 34.2, अंबिकापुर में 31.9, जगदलपुर में 34.4, दुर्ग में 34.2, राजनांदगांव में 35.5 डिग्री सेल्सियस था। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रायगढ़ में 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछली रात रायपुर का न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस था । पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा।
तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक अधिक : हवा में नमी के कारण कुछ जिलों में हल्के बादल के संकेत..

Comments