बारूदी सुरंग बनी मौत का फंदा: कांकेर बॉर्डर पर 4 जवान शहीद

कांकेर/रायपुर, 2 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर–नारायणपुर बॉर्डर पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। नक्सल प्रभावित इलाके में डी-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के 4 जवान शहीद हो गए।
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की टीम जंगल क्षेत्र में सर्चिंग और नक्सलियों द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय करने के अभियान पर निकली थी। इसी दौरान जमीन में दबे IED में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान चारों जवानों ने दम तोड़ दिया। शहीदों में DRG के इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल शामिल हैं, जो लंबे समय से नक्सल विरोधी अभियानों में सक्रिय थे।
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पहले से ही इलाके में बड़ी संख्या में IED छिपा रखे थे, जिन्हें निष्क्रिय करने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। घटना के बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
शहीद जवानों के नाम इस प्रकार हैं:
सुखराम वड्डी (इंस्पेक्टर)
कृष्ण कुमार (कॉन्स्टेबल)
संजय गढ़पाले (कॉन्स्टेबल)
परमानंद कोर्राम

Comments