मेष: काम का दबाव रहेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। सेहत पर ध्यान दें। वाहन सावधानी से चलाएं। शुभ रंग: लाल।
वृषभ: दिन सामान्य रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताएं। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ रंग: सफेद।
मिथुन: नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। शुभ रंग: हरा।
कर्क: आज आपकी इनकम बढ़ने के प्रबल योग हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट की खबर मिलेगी। व्यापार में नया ऑर्डर मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। शुभ रंग: दूधिया।
सिंह: लेन-देन के लिए दिन शुभ है। उधार दिया पैसा वापस आएगा। निवेश से फायदा होगा। व्यापारियों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले पक्ष में रहेंगे। शुभ रंग: नारंगी।
कन्या: मानसिक तनाव हो सकता है। किसी पर आंख बंदकर भरोसा न करें। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा टालें। शुभ रंग: नेवी ब्लू।
तुला: पार्टनरशिप में लाभ होगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शुभ रंग: गुलाबी।
वृश्चिक: विरोधी सक्रिय रहेंगे। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। शुभ रंग: मैरून।
धनु: प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। जमीन-मकान खरीदने-बेचने का योग है। पुराना विवाद सुलझेगा। किराया या रेंट से इनकम बढ़ेगी। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ। शुभ रंग: पीला।
मकर: माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। घर में मरम्मत या सजावट पर खर्च हो सकता है। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। शुभ रंग: नीला।
कुंभ: साहस और पराक्रम बढ़ेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। छोटी यात्रा हो सकती है। शुभ रंग: बैंगनी।
मीन: वाणी से काम बनेंगे। रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। शुभ रंग: केसरिया।
नोट: यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित सामान्य फलकथन है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार फल में भिन्नता संभव है।

Comments